स्वच्छ मिर्जापुर का नारा सिर्फ दीवारों पर, घंटाघर और बरियाघाट मार्ग पर मूत्रालय के बाहर गंदगी का अंबार
मिर्जापुर नगर में स्वच्छ मिर्जापुर, सुंदर मिर्जापुर का नारा सिर्फ दीवारों पर लिखकर रह गया है। जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है।
देखिए घंटाघर और बरियाघाट घाट मार्ग पर बने मूत्रालय के बाहर की तस्वीर। मूत्रालय के बाहर ही गंदगी फैली है, बदबू से राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है। लोग नाक बंद करके गुजरने को मजबूर हैं।
सवाल यही है कि जब शहर के मुख्य मार्ग का ये हाल है, तो बाकी मोहल्लों का क्या हाल होगा?
#SwachhMirzapur #SundarMirzapur #Ghantaghar #BariyaGhat #Mirzapur #TodayMirzapur