विंध्याचल में उगते सूर्य को अर्घ्य देने उमड़ा आस्था का जनसैलाब, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच गूंजा - छठी माई की जय
*मिर्जापुर।* विंध्याचल में डाला छठ के अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भोर से पहले ही गंगा घाटों पर व्रती और श्रद्धालु पहुंच गए थे।
उगते सूर्य की पहली किरण के साथ ही पूरा विंध्याचल धाम *“छठी माई की जय”* के जयकारों से गूंज उठा। व्रतियों ने गंगा में खड़े होकर अर्घ्य दिया और परिवार की सुख-शांति की कामना की।
इस दौरान पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। घाटों पर जवान तैनात रहे और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई।
क्या आपने या आपके परिवार ने अर्घ्य दिया? कमेंट में बताएं -
जय छठी माई 🙏
#ChhathMahaparv #Vindhyachal #Mirzapur #JaiChhathiMai #TodayMirzapur