मिर्जापुर बरीया घाट पर सूर्योदय से पहले ही उमड़ा आस्था का सैलाब, उगते सूर्य को अर्घ्य देकर हुआ डाला छठ का समापन*्
मिर्जापुर। डाला छठ महापर्व के अंतिम दिन भोर से पहले ही बेरिया घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ठंड और अंधेरे के बावजूद व्रती महिलाएं और पुरुष गंगा के पानी में खड़े होकर सूर्योदय का इंतजार करते नजर आए।
जैसे ही उगते सूर्य की पहली किरण गंगा पर पड़ी, पूरा घाट “छठी मैया की जय” के जयकारों से गूंज उठा। व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे के कठिन व्रत का समापन किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
घाट पर सुरक्षा और सफाई की व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही।
*आपने भी आज सूर्योदय का अर्घ्य दिया? कमेंट में लिखें - छठी मैया की जय 🙏*
#ChhathMahaparv #BeriyaGhat #Mirzapur #UgteSuryaKoArghya #JaiChhathiMaiya #TodayMirzapur