बहादुरपुर: चाय की दुकान में जा घुसी अनियंत्रित कार, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
बहादुरपुर के नया बाजार में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक अनियंत्रित कार तीन मोटरसाइकिलों को टक्कर मारते हुए चाय की दुकान में जा घुसी। जिसका वीडियो भी बुधवार को शाम सात बजे से सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा है, बताया जा रहा है कि हादसे के समय दुकान पर चार-पांच लोग मौजूद थे, जिससे अफरा-तफरी मच गई। कार दुकान के काउंटर से टकराई|