“सेवा मेरा योगदान” अभियान के तहत शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय अमरवाड़ा में विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
============================
समाज सेवा के क्षेत्र में सामाजिक दायित्वों के निर्वहन, सेवा और रोजगार के उद्देश्य से मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों की जानकारी दी जा रही है। महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय, चित्रकूट, सतना से संबद्ध इस पाठ्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थी अपने-अपने क्षेत्रों में सामाजिक कार्यों के विभिन्न विषयों पर ग्रामीणों को जागरूक करते हैं।
वर्तमान में सामुदायिक नेतृत्व एवं शासन के अंतर्गत संपूर्ण मध्यप्रदेश में “सेवा मेरा योगदान” अभियान के तहत विविध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय अमरवाड़ा में आज विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में अमरवाड़ा की अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्रीमती कल्याणी बरकड़े ने विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह की रोकथाम, साइबर अपराध, यातायात सुरक्षा, महिला सुरक्षा और नशामुक्ति सहित विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं।
इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक सुश्री वंदना राकेसिया, परामर्शदाता श्री राजेश तिवारी, श्री भुवनेश्वर सूर्यवंशी, डॉ. राजकुमार मालवी, श्रीमती बैजयंती पवार, श्री संदीप सोनी सहित बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री राजेश तिवारी ने किया तथा आभार सुश्री वंदना राकेसिया ने व्यक्त किया।
#सेवा_संकल्प_अभियान
#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP
Jansampark Madhya Pradesh
Department of School Education, Madhya Pradesh