जुन्नारदेव में ‘शक्ति से सृजन’ अभियान के तहत जल संवाद, शपथ और दीपदान कार्यक्रम आयोजित
प्रकृति और संस्कृति का अनूठा संगम, युवाओं ने लिया जल एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
===============================
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद (योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, मध्यप्रदेश शासन) द्वारा संचालित ‘नवांकुर सखी प्रकृति-संस्कृति संरक्षण कार्यक्रम’ के अंतर्गत ‘शक्ति से सृजन’ अभियान (11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2026) का शुभारंभ हुआ। अभियान की श्रृंखला में जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं विकासखंड समन्वयक श्री संजय बामने के मार्गदर्शन में शासकीय महाविद्यालय जुन्नारदेव के समीप स्थित सरोवर पर जल संवाद, सामूहिक शपथ एवं दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के समाजकार्य स्नातक एवं परास्नातक के छात्र-छात्राओं तथा युवाओं को जल स्रोतों के संरक्षण, पुनर्जीवन और पानी की एक-एक बूंद को सहेजने के प्रति जागरूक किया गया। विकासखंड समन्वयक श्री संजय बामने ने प्रकृति और संस्कृति के आपसी जुड़ाव पर प्रकाश डालते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर उपस्थित सामाजिक नेतृत्वकर्ताओं एवं युवाओं को जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा की सामूहिक शपथ दिलाई गई। सभी ने संकल्प लिया कि वे अपने दैनिक जीवन में पानी का सदुपयोग करेंगे, जल स्रोतों को प्रदूषित होने से बचाएंगे तथा समाज को भी इसके प्रति जागरूक करेंगे।
इसके बाद सरोवर के तट पर प्रतीकात्मक रूप से दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। विकासखंड समन्वयक श्री संजय बामने, परामर्शदाता श्री सरजू विश्वकर्मा, श्री गोविंद नंदवंशी, सुश्री योगिता मर्सकोले एवं सुश्री दीपा मेश्राम की गरिमामयी उपस्थिति में सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर सरोवर में प्रवाहित किए गए। दीपों के प्रकाश से पूरा सरोवर क्षेत्र आलोकित हो उठा।
स्वैच्छिकता एवं सामूहिकता पर आधारित इस गतिविधि में छात्र-छात्राओं डॉली साहू, श्रद्धा विश्वकर्मा, बबिता नागले, मंजु साहु, निशा निरापुरे, आशिक वाडिया, पूनम यदुवंशी, रानू साहु, संपत कुमरे, आकाश, अंजली एवं लज्जा यदुवंशी सहित स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के माध्यम से जल एवं प्रकृति संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।
#सेवा_संकल्प_अभियान
#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP
Jansampark Madhya Pradesh
11 views | Chhindwara, Madhya Pradesh | Oct 11, 2026