सेवा मेरा योगदान अभियान के अंतर्गत जरूरतमंद विद्यार्थियों को किये गये कॉपी-पेन वितरित
=============================
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संचालित ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत विकासखंड जुन्नारदेव के ग्राम कन्हान वनग्राम खुमकाल सेक्टर-01 स्थित शासकीय प्राथमिक शाला कन्हान वनग्राम में गत दिवस जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को कॉपी-पेन वितरित किए गए।
कार्यक्रम का आयोजन मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं विकासखंड समन्वयक श्री संजय बामने के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का संचालन नवांकुर संस्था दृष्टि सामाजिक विकास एवं कल्याण संस्था के अध्यक्ष श्री बुनेश राजबैठे के नेतृत्व में हुआ।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बच्चों से पढ़ाई से संबंधित संवाद किया गया। बच्चों ने कविता एवं कहानी प्रस्तुत की। इस अवसर पर प्रधान पाठक श्री टेकचंद रघुवंशी एवं शिक्षिका श्रीमती गीता सरयाम ने जरूरतमंद छात्र-छात्राओं की वास्तविक स्थिति से अवगत कराया। इसके पश्चात जरूरतमंद विद्यार्थियों को कॉपी-पेन वितरित किए गए। कार्यक्रम में विशेष सहयोगी के रूप में कोषाध्यक्ष श्री धन्नू नागवंशी, परामर्शदाता श्री गोविन्द नन्दवंशी, श्रीमती रबिना उईके, श्रीमती भारती पंद्राम, श्रीमती कलसो दर्शमा सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित थे।
Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh
#सेवा_संकल्प_अभियान
#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP
Department of School Education, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
11 views | Chhindwara, Madhya Pradesh | Oct 11, 2026