सेवा संकल्प अभियान के तहत लावाघोघरी शाला परिसर में जरूरतमंद बच्चों को कॉपी-पेन वितरित एवं शाला परिसर में किया गया पौधारोपण
===================================
सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं ब्लॉक समन्वयक श्री भवानी प्रसाद कुमरे के मार्गदर्शन में विकासखं मोहखेड़ के सेक्टर क्रमांक 03, सेक्टर लावाघोघरी की नवांकुर संस्था शुभ विचार एसोसिएशन डोडिया द्वारा गत दिवस गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को कॉपी-पेन वितरित कर सहयोग किया गया। साथ ही बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से शाला परिसर में आम एवं अशोक के पौधे रोपित किए गए।
नवांकुर संस्था शुभ विचार एसोसिएशन डोडिया के प्रभारी श्री अनिल कुमार डेहरिया ने बच्चों को बताया कि अपने ग्राम को हरा-भरा रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। साथ ही पौधों को समय पर पानी देकर उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित करनी चाहिए। इस अवसर पर शाला की प्रधान पाठक श्रीमती भारती रौतेल, नवांकुर संस्था शुभ विचार एसोसिएशन डोडिया के सदस्य श्री सुल्की राम कुमरे, श्री संक्रम कुमरे तथा स्कूली बच्चे उपस्थित थे।
#सेवा_संकल्प_अभियान
#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP
Jansampark Madhya Pradesh