सेवा संकल्प अभियान 2026 : अमरवाड़ा के मॉडल विद्यालय में जरूरतमंद विद्यार्थियों को वितरित की गई शैक्षिक सामग्री
==========================
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गत दिवस विकासखंड अमरवाड़ा के मॉडल विद्यालय में जरूरतमंद विद्यार्थियों को शैक्षिक सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों को जूते, मोजे और बैग वितरित किए गए।
वितरण कार्यक्रम में श्री टीकाराम चंद्रवंशी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद चौरसिया, श्री शैलेंद्र पटेल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री हेमकरण धुर्वे, एसडीओपी सुश्री कल्याणी बरकड़े, तहसीलदार सुश्री सृष्टि डेहरिया, बीईओ श्री अनुराग मिश्रा, बीआरसी श्री विनोद कुमार वर्मा, मॉडल विद्यालय के प्राचार्य श्री एन.पी. परतेती, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य श्री सतीश उईके एवं बेसिक शाला के प्राचार्य श्री करपेती सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम का मंच संचालन उच्च माध्यमिक शिक्षक श्री मनीष चौरसिया द्वारा किया गया।
#सेवा_संकल्प_अभियान
#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP
Jansampark Madhya Pradesh
12 views | Chhindwara, Madhya Pradesh | Oct 11, 2026