सारण में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की संभावित मांझी यात्रा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने संयुक्त रूप से दलन सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और रामघाट का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा, बैरिकेडिंग, हैंगर निर्माण, घाट की सीढ़ियों, मंदिर परिसर, कैफे और अटल वाटिका के सौंदर्यीकरण को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। डीएम ने सभी तैयारियां समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरी करने तथा विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया।
Chapra, Saran | Nov 10, 2026