वाकल नदी किनारे अवैध गांजे की खेती का खुलासा, 192 किलो हरे पौधे जब्त
उदयपुर के कोटड़ा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘जागरूकता’ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने वाकल नदी के किनारे स्थित एक अज्ञात खेत में अवैध रूप से की जा रही गांजे की खेती का खुलासा किया। मौके से पुलिस ने कुल 192.22 किलोग्राम गांजे के हरे और गीले पौधे उखाड़कर जब्त किए। कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में की गई। पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। फरार आरोपियों की तलाश और अवैध खेती से जुड़े नेटवर्क की जांच जारी है।
#Udaipur #Kotra #IllegalCannabis #Ganja #DrugCrime RajasthanPolice