NH-56 पर मौत की रफ्तार! ट्रेलर की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, 14 साल का बालक जिंदगी की जंग लड़ रहा
प्रतापगढ़ के पीपलखूंट में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। राष्ट्रीय राजमार्ग-56 पर सेमलिया गांव के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को ऐसी टक्कर मारी कि रेंणदा निवासी पप्पू मीणा की मौके पर ही मौत हो गई।
बाइक पर उनके साथ सवार 14 वर्षीय संजू गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया।
घटना की खबर फैलते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और हाईवे पर हंगामे की स्थिति बन गई। पुलिस ने समझाइश कर हालात को संभाला।
एक बार फिर NH-56 पर तेज रफ्तार ने एक जिंदगी छीन ली, जबकि एक मासूम अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
#Pratapgarh #RoadAccident #NH56 #BreakingNews #RajasthanNews