12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर डूंगरपुर और बांसवाड़ा जिलों में जिला स्तरीय योग कार्यक्रमों का भव्य आयोजन हुआ। डूंगरपुर के ऐतिहासिक लक्ष्मण मैदान में किसान आयोग अध्यक्ष सीआर चौधरी, कलेक्टर देशलदान की मौजूदगी में सैकड़ों लोगों ने प्राणायाम व ध्यान किया। वहीं, बांसवाड़ा के जिला खेल स्टेडियम में कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव की अगुवाई में सामूहिक योगाभ्यास हुआ। इस वर्ष की थीम 'स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग' पर जोर देते हुए कलेक्टर्स ने आमजन से योग को केवल एक दिन की औपचारिकता न मानकर, इसे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प दिलाया।
#InternationalYogaDay #YogaDay2026 #Dungarpur #Banswara #YogaForHealthyAging