डूंगरपुर के चिखली क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर! ढेबरा गांव में दूषित खाना खाने से एक ही परिवार के 8 लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं। शनिवार को परिवार ने साथ में भोजन किया था, जिसके बाद सबको तेज उल्टी-दस्त होने लगे। दुर्भाग्य से, एक 15 साल की मासूम किशोरी ने इलाज से पहले ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के मुखिया रामा तुरंत गुजरात से गांव पहुंचे। आनंद-फानन में 5 बच्चों समेत सभी 7 बीमारों को पहले सागवाड़ा और फिर गंभीर हालत में डूंगरपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल में हड़कंप के बीच डॉक्टरों की टीम इलाज में जुटी है। वहीं, चिकित्सा विभाग ने फूड पॉइजनिंग के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
#DungarpurNews
#FoodPoisoning
#AccidentNews
#HospitalNews
#MedicalAlert