बांसवाड़ा दानपुर थाना क्षेत्र के मकनपुरा गांव में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पति से हुए आपसी विवाद के बाद 20 वर्षीय विवाहिता रामी ने जहरीला पदार्थ गटक लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे तुरंत अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतका की शादी को अभी महज ढाई साल ही हुए थे। परिजनों ने उसके पति मुकेश पर शक जताया है। चूंकि शादी को 7 साल से कम समय हुआ था, इसलिए नियमानुसार एसडीएम की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
#Banswara #CrimeNews #SuicideCase #BanswaraPolice #RajasthanNews