तिरोड़ी: गोरेघाट का आयुष्मान आरोग्य मंदिर खंडहर में तब्दील, जांच मशीनें नहीं होने से मरीज परेशान
विकासखंड कटंगी से 50 किमी दूर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरेघाट की हालत बद से बदतर हो चुकी है। बाहर से यह अस्पताल नहीं बल्कि पुराने जमाने का खंडहर मकान नजर आता है। बिल्डिंग को बने 22 साल हो चुके हैं, लेकिन एक बार भी ढंग से मरम्मत नहीं हुई। स्टाफ क्वार्टर के पांच कमरों में बड़ी-बड़ी दरारें आ चुकी हैं। अस्पताल के आसपास खेत लगे होने