तिरोड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जोगा टोला निवासी रामकिशन पिता जीवनलाल ठाकरे उम्र 58 वर्ष के साथ ग्राम चीचलडोह (रैयत) तहसील कुरई निवासी धनेश उईके और पुत्र गणेश उईके ने मारपीट की थी। पिता-पुत्र की मारपीट से घायल रामकिशन की रात्रि में मौत हो गई थी। आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 103 (2), 3(5) की कार्रवाई की गई।