तिरोड़ी: तिरोड़ी तहसील कार्यालय में बाढ़ राहत, खोज और बचाव तकनीक प्रशिक्षण का आयोजन
तिरोड़ी तहसील कार्यालय में शुक्रवार को जिला स्तरीय बाढ़ राहत खोज और बचाव तकनीक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट रजनी खटीक के मार्गदर्शन में यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में बाढ़ आपदा पूर्व तैयारी, आपदा के दौरान बचाव और राहत कार्य, आवश्यक सावधानियां और आपदा उपरांत किए जाने वाले कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई।