तिरोड़ी तहसील की ग्राम पंचायत बोथवा के सरपंच और पंचों ने पुलिस प्रशासन, तहसीलदार और जनपद पंचायत के अधिकारियों के सामने एक अजीब शर्त रख दी है। मामला ग्राम पंचायत के द्वारा वार्ड क्रमांक 02 में बनाएं गए पेशाबघर को तोड़े जाने से जुड़ा हुआ है। बोथवा सरपंच और पंचों का आरोप है कि अर्जुनी पंचायत में पदस्थ पंचायत सचिव बोथवा निवासी डेविड रानाड़े ने पेशाब घर तोड़ा है।