तिरोड़ी थाना क्षेत्र की महकेपार समिति के 04 कर्मचारियों के खिलाफ तिरोड़ी थाने में विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। समर्थन मूल्य पर खरीदी गई धान के परिवहन के दौरान धान की शार्टेज पाए जाने पर कलेक्टर मृणाल मीणा के निर्देश पर गुलचंद बिसेन, नेतलाल पटले, रमेश नगपुरे, गालेंद्र मडावे के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीकृत किया गया है।