सतभीड़वा में महावीरी अखाड़ा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
मझौलिया। प्रखंड के सतभीड़वा स्थित मलंग बाबा परिसर में बुधवार को सप्तमी तिथि के अवसर पर महावीरी अखाड़ा मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन सांसद डॉ. संजय जायसवाल, भाजपा युवा नेता राहुल कुमार और पंचायत मुखिया सत्यप्रकाश ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। आयोजन समिति के संयोजक मुखिया सत्यप्रकाश ने बताया कि मलंग बाबा परिसर में कई वर्षों से सप्तमी के अवसर पर महावीरी अखाड़ा मेले की परंपरा चली आ रही है। इससे एक दिन पूर्व मंगलवार को हनुमान आराधना का आयोजन भी किया गया था। बुधवार को सतभीड़वा गांव से गाजे-बाजे के साथ भव्य जुलूस निकाला गया, जो मझौलिया बाजार होते हुए मलंग बाबा परिसर पहुंचा। जुलूस में झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। मेले को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में अध्यक्ष भोला पासवान, धूर्फी महतो, आशीष अंसारी, सुदर्शन भारती और नागेंद्र महतो सहित अन्य लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई।