Love affair : बगहा में पकड़उवा विवाह का मामला सामने आया,12 वर्षीय नाबालिग की मंदिर में कराई गई शादी।
ग्रामीणों ने युवक-युवती को पकड़कर परिजनों को दी सूचना, बाल विवाह को लेकर उठे गंभीर सवाल*!सादी का वीडियो सोसल मीडिया पर वाइरल!खबर पश्चिम चंपारण से है जहाँ बगहा में पकड़उवा विवाह का मामला सामने आने से क्षेत्र में चर्चा तेज है। बगहा प्रखंड-1 के चखनी राजवटिया पंचायत सीता टोला निवासी 18 वर्षीय युवक और भैरोगंज थाना क्षेत्र के बांसगांव परसौनी की 12 वर्षीय नाबालिग के बीच शादी तय होने की बात सामने आई। लड़की ने बताया कि दोनों के बीच एक साल से प्रेम-प्रसंग था।
लड़की के परिजनों का आरोप है कि युवक कई बार घर आकर लड़की को जबरन ले जाता था। ग्रामीणों ने दोनों को पकड़कर परिजनों को सूचना दी। सामाजिक दबाव के कारण गांव के मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई।युवक के परिजनों ने कहा कि घर में निर्माण चल रहा है, इसलिए व्यवस्था नहीं है। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद भी हुआ। 18 वर्ष से कम उम्र में विवाह बाल विवाह है और कानूनी रूप से अमान्य है। पुलिस जांच कर रही है।#Bagaha #WestChamparan #BiharNews #ChildMarriage #ChildMarriageAct #MinorGirl #MinorMarriage #ForcedMarriage #PakaduaVivah #ViralVideo #SocialMedia #BiharNews #BagahaNews #PoliceInvestigation #BreakingNews #LocalNews #BiharPolice #WestChamparanNews