Public App Logo
Profile Picture

public news भारत

@pnewsbharat
381Followers
1Following
बकुलहर मठ के पर्चाधारियों ने गोपालपुर थाना का घेराव किया

10 अगस्त को समाहरणालय पर किसान देंगे गिरफ्तारी

 
बेतिया।बकुलहर मठ के पर्चाधारियों ने आज चनपटिया अंचल के गोपालपुर थाना का घेराव किया। थानाध्यक्ष से पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल  मिलकर अपनी बातों को रखा। जिसमें पर्चा वाली जमीन को मठ के दलालों द्वारा जबरन जोतने पर रोक लगाने,सभी पर्चाधारियों को  जमीन पर कब्जा देने तथा यथास्थिति बनाये रखने तथा जो भी इसके विरुद्ध काम करेगा उस पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई । प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि जब तक पर्चाधारियों को जिला प्रशासन द्वारा जमीन पर कब्जा नहीं दिया जाता।तब तक यह आंदोलन चलता रहेगा।
            घेराव के बाद छरदवाली चौक पर एक सभा की गई ।जिसको संबोधित करते हुए बिहार राज्य किसान सभा के उपाध्यक्ष प्रभुराज नारायण राव ने बताया कि आगामी 10 अगस्त को पश्चिम चम्पारण जिला समाहरणालय बेतिया का घेराव किया जाएगा ।यह कार्यक्रम कॉर्पोरेट भारत छोड़ो राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम तथा पर्चाधारियों को जमीन पर कब्जा नहीं तो गिरफ्तारी दी जाएगी।
          सभा को बिहार राज्य किसान सभा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य चांदसी प्रसाद यादव, जिला सचिव प्रकाश कुमार वर्मा, बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन के अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ ,सचिव प्रभुनाथ गुप्ता, सीटू के राज्य सचिव शंकर कुमार राव ,जिला नेता सुशील श्रीवास्तव ,चनपटिया अंचल किसान काउंसिल के सचिव मोहम्मद वहिद, नौजवान सभा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद सहीम, सचिव संजीव कुमार राव,उमाकांत प्रसाद, मोहम्मद बबलू,जयराम प्रसाद, रघुनाथ राम आदि ने संबोधित किया।
महाराजा हरेंद्र किशोर पुस्तकालय में LIB की सदस्यता को लेकर दिखा उत्साह, बढ़ता जा रहा अभियान

बेतिया। ऐतिहासिक महाराजा हरेंद्र किशोर पुस्तकालय में LIB (Let’s Inspire Bihar) की सदस्यता लेने को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। अभियान से जुड़े सदस्यों ने लोगों को संगठन के उद्देश्यों और बिहार के विकास को लेकर चलाए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान सदस्यों ने कहा कि युवाओं और आम लोगों की बढ़ती भागीदारी इस बात का संकेत है कि शिक्षा, जागरूकता और सकारात्मक बदलाव को लेकर समाज में रुचि बढ़ रही है। उन्होंने LIB के मार्गदर्शक विकास वैभव (आईपीएस) के विजन से लोगों को अवगत कराते हुए अभियान से अधिक से अधिक लोगों को जुड़ने की अपील की।

आयोजकों ने कहा कि LIB का बढ़ता परिवार बिहार में शिक्षित, जागरूक और विकसित समाज के निर्माण की दिशा में सकारात्मक पहल है। अभियान के माध्यम से लोगों को अपने स्तर से समाज और राज्य के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

इस अवसर पर जिला कोऑर्डिनेटर अनुज सिंह और पवन सिंह के साथ पवन कुमार, अजय यादव, सोनू यादव, पवन ओझा, शमसुद्दीन आलम, सचिन कुमार सहित अन्य सदस्य एवं कोऑर्डिनेटर उपस्थित रहे। सदस्यों ने अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
बकुलहर मठ के पर्चाधारियों ने गोपालपुर थाना का घेराव किया

10 अगस्त को समाहरणालय पर किसान देंगे गिरफ्तारी
एसपी ने नौतन थाना का किया औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

नौतन। पुलिस अधीक्षक कुमार गौतम ने शनिवार को नौतन थाना का औचक निरीक्षण किया। एसपी के अचानक थाना पहुंचने से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, अभिलेखों एवं विभिन्न पंजियों का जायजा लिया। साथ ही दर्ज कांडों, लंबित मामलों और पुलिसिंग व्यवस्था की जानकारी ली।

एसपी ने थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान से क्षेत्र में अपराध की स्थिति, शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी तथा लंबित कांडों के निष्पादन की जानकारी ली। उन्होंने लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी करने का निर्देश दिया।

उन्होंने थाना क्षेत्र में नियमित गश्ती बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा आम लोगों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा। पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान सतर्क रहने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया गया। एसपी ने थाना परिसर की साफ-सफाई का भी जायजा लिया। मौके पर थानाध्यक्ष सहित सभी पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का बेतिया में स्वागत, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

बेतिया। महर्षि वाल्मीकि की तपोभूमि एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की कर्मभूमि पश्चिम चंपारण के बेतिया स्थित भाजपा जिला कार्यालय मेहदियाबाड़ी में शुक्रवार को किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राम सुमरन सिंह के प्रथम आगमन पर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। बेतिया सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर आयोजित भाजपा जिला बैठक में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा किसानों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान किसान हित में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने और किसानों को उनका लाभ दिलाने पर विशेष जोर दिया गया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों को और सक्रिय करने तथा किसानों के बीच निरंतर संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=bjp nis:value=BJP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bjpbihar nis:value=BJPBihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kisanmorcha nis:value=KisanMorcha nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bjpkisanmorcha nis:value=BJPKisanMorcha nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bettiah nis:value=Bettiah nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=westchamparan nis:value=WestChamparan nis:enabled=true nis:link/>
'परिवर्तन ज़रूरी है' के नारे के साथ भाकपा की बैरिया से पदयात्रा शुरू, संविधान, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे उठाए
*परिवर्तन ज़रूरी है' के नारे के साथ भाकपा की पदयात्रा शुरू, संविधान बचाने से लेकर महंगाई-बेरोजगारी तक उठाई बुलंद आवाज़*

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर 6 अगस्त से 15 अगस्त तक चलने वाले पदयात्रा अभियान की शुरुआत पश्चिम चंपारण के बैरिया प्रखंड अंतर्गत भीतहां पंचायत से की गई। पदयात्रा भीतहां, बगही रतनपुर, बैरिया, मियांपुर तिलंगही, तधवानन्दपुर, लौकरिया और बथना पंचायत के विभिन्न गांवों से होकर निकाली गई, जहां पार्टी नेताओं ने आम जनता के बीच पहुंचकर अपने संदेश और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से रखा।

पदयात्रा के दौरान भाकपा नेताओं ने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा, बढ़ते अपराध, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महंगाई के खिलाफ व्यापक जनसमर्थन की अपील की। साथ ही अल्पसंख्यकों, दलितों और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, किसानों की फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी, किसानों के सभी प्रकार के कर्ज माफ करने, चारों लेबर कोड वापस लेने, गरीबों को उजाड़ने की कार्रवाई पर रोक लगाने, खाद की कालाबाजारी समाप्त करने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था बहाल करने तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की मांग को लेकर जनजागरण अभियान चलाया गया।

इस पदयात्रा का नेतृत्व भाकपा जिला सचिव ओम प्रकाश क्रांति, जिला नेता राधामोहन यादव, अशोक मिश्र, बब्लू दूबे, चन्द्रिका प्रसाद, मनोज साह, राज्य परिषद सदस्य केदार चौधरी, खेत मजदूर नेता राजेन्द्र साह, अच्छे लाल सहनी, इद्रिश, जंगी लाल, यमुना महतो, टुनटुन शुक्ल, राधा साह सहित दर्जनों पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया।

इस दौरान भाकपा जिला सचिव ओम प्रकाश क्रांति ने कहा कि देश इस समय गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। उनके अनुसार लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है और देश के करोड़ों लोग आर्थिक एवं सामाजिक चुनौतियों से जूझ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि युवा, किसान और मजदूर अब अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो चुके हैं तथा भाकपा परिवर्तन ज़रूरी है के नारे के साथ जनता के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है।

वहीं अंचल सचिव ज्वाला कांत द्विवेदी ने आरोप लगाया कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में घरों पर टैक्स लगाकर लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों की कार्यशैली आम जनता के प्रति संवेदनशील नहीं रह गई है, जिसके विरोध में भाकपा आने वाले दिनों में व्यापक आंदोलन चलाएगी।

भाकपा नेताओं ने स्पष्ट किया कि 15 अगस्त तक चलने वाला यह पदयात्रा अभियान गांव-गांव जाकर जनता को जागरूक करने, जनसमस्याओं को मुखर रूप से उठाने और विभिन्न जनहित के मुद्दों पर लोगों को संगठित करने का कार्य करेगा।
बीस सूत्री बैठक में विभागीय कार्यशैली पर उठे सवाल, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश
अखिल भारतीय किसान महासभा 09 अगस्त को भारत छोड़ो दिवस पर मार्च निकाल सभा करेगा: सुनील कुमार राव

युरीया की कालाबाजारी और किल्लत के लिए बड़े स्टॉकिस्टों पर कार्रवाई हो: इंद्रदेव  

सेटेलाइट टाउनशिप के नाम पर लैंड पूलिंग नीति वापस लो: संजय यादव

बेतिया 06 अगस्त।  09 अगस्त को साम्राज्यवाद विरोधी दिवस पर देश भर के सभी जिला मुख्यालयों और शहरों में बेतिया में विरोध मार्च आयोजित कर भारत अमेरिका ट्रेड़ डील के खिलाफ ट्रम्प, मोदी और सेटेलाइट टाउनशिप के नाम पर जबरन भूमि हड़पने व यूरिया खाद की किल्लत, कालाबाजारी को लेकर सम्राट चौधरी का विरोध किया जाएगा। 
    उक्त बातें अखिल भारतीय किसान महासभा की जिला कमिटी की चनपटिया के तिरहुतिया में हुई बैठक में बोलते हुए महासभा के राष्ट्रीय पार्षद व जिला अध्यक्ष सुनील कुमार राव ने कहा। उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका ट्रेड़ डील के वजह से भारतीय खेती चौपट हो जाएगी पर मोदी सरकार ट्रंप के दबाव में भारतीय खेती और किसानी को अमेरिका के हाथों गिरवी रख दिया है। वहीं बिहार में अभी सबसे बड़ा मुद्दा 12 सैटेलाइट टाउनशिप परियोजना व उसमें लैंडपुलिंग नीति के माध्यम से बिना मुआवजा 4 लाख एकड़ से अधिक कृषि भूमि कॉर्पोरेट(आडानी के लिए) सम्राट चौधरी सरकार द्वारा लूट है। किसान इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।
             किसान महासभा ने कहा जिला सचिव इंद्रदेव कुशवाहा ने कहा स्वामीनाथन आयोग के अनुसार किसानों को सी 2 + 50% एमएसपी की कानूनी गारंटी करनी करना था लेकिन सरकार इसे लागू करने से भाग रही है।
        किसान नेता संजय यादव ने कहा सम्राट चौधरी सरकार विकास योजनाओं, एक्सप्रेस-वे के नाम पर बिना समुचित मुआवजा के कृषि भूमि हड़पना हड़पने में लगी है! किसानों के विरोध के बावजूद नौतन और बैरिया में जबरन गोरखपुर-सीलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे बना रही है जबकि किसानों की मांग है कि एक्सप्रेस-वे का एलाइनमेंट चेंज होना चाहिए।
        किसान नेता लालजी यादव ने कहा जिला में यूरिया खाद की किल्लत व कालाबाजारी चरम पर है। सरकार और प्रशासन के मेल से बड़े स्टॉकिस्टों द्वारा छोटे छोटे खाद कारोबारियों से अधिक राशि लिया जा रहा है।साथ में जबरन नैनों, सल्फर, जिंक, किटनाशक आदि देते हैं जिसके कारण किसानों को परेशानी उठानी पड़ती है। सांसद, विधायक इस मामले में चुप बैठे हैं किसानों के प्रति संवेदनहीन बने हुए हैं जबकि इनको किसानों को रासायनिक खाद और उर्वरक सस्ते दामों पर उपलब्ध कराना और रासायनिक खादों और उर्वरकों की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए किसानों के साथ खड़े होनी चाहिए! बैठक में बिनोद यादव,सुजायत अंसारी, हरे राम यादव, अब्दुल खैर,भूपेश राय, असर्फी राम, संजय प्रसाद आदि मौजूद थे।
गन्ना का दाम 550 रुपए बिहार सरकार घोषित करे

बेतिया।बिहार राज्य ईख उत्पादक संघ के महासचिव प्रभुराज नारायण राव ने बिहार सरकार से मांग किया है कि वर्ष 2026–27 के लिए गन्ना का दाम 550 रुपए प्रति क्विंटल घोषित करे।
             उन्होंने बिहार सरकार के प्रथम कैबिनेट की बैठक में लिए गए फैसले जिसमें 25 नई चीनी मील खोलना तथा 9 पुरानी चीनी मिलों को चालू करने के निर्णय को बड़ा ही हास्यास्पद बताया ।इसे बिहार सरकार द्वारा बिहार के गन्ना किसानों के साथ धोखा बताया। उन्होंने आक्रोश व्यक्त करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार, हरियाणा, उत्तराखंड की सरकारें 425 रुपए प्रति क्विंटल गन्ना का दाम दे रही है। तो बिहार सरकार क्यों नहीं देगी।यह बिहार सरकार द्वारा बिहार के गन्ना किसानों का लुट है। 
          उन्होंने कहा कि गन्ना से चीनी निकालने के बाद गन्ना से निकलने वाले बायो प्रोडक्ट बिजली, इथेनॉल, खाद, स्प्रीट के मुनाफे का आधा हिस्सा चीनी मिलें गन्ना किसानों को दे। उन्होंने कहा की बिहार सरकार 2026– 27 के लिए राज्य प्रोत्साहित दर (एस ए पी)की घोषणा अविलंब करे। अन्यथा बिहार राज्य ईख उत्पादक संघ सरकार के खिलाफ आंदोलन करने पर दिवस होगा। उन्होंने यह भी कहा कि 10 अगस्त को बिहार के गन्ना किसान अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालयों पर घेराव कर गिरफ्तारी देंगे।
छह माह में ही टपकने लगी लाइब्रेरी की छत, छात्रों का फूटा गुस्सा; निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

<nis:link nis:type=tag nis:id=bettiah nis:value=Bettiah nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bairia nis:value=Bairia nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=library nis:value=Library nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=librarynews nis:value=LibraryNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=studentsprotest nis:value=StudentsProtest nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharnews nis:value=BiharNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=constructionquality nis:value=ConstructionQuality nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=corruptionallegation nis:value=CorruptionAllegation nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rainleakage nis:value=RainLeakage nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=education nis:value=Education nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=drambedkarlibrary nis:value=DrAmbedkarLibrary nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=westchamparan nis:value=WestChamparan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralnews nis:value=ViralNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hindinews nis:value=HindiNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharupdates nis:value=BiharUpdates nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=groundreport nis:value=GroundReport nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=studentvoice nis:value=StudentVoice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=infrastructure nis:value=Infrastructure nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newsupdate nis:value=NewsUpdate nis:enabled=true nis:link/>
'विकसित भारत-समृद्ध बिहार' अभियान के तहत बैरिया व मियापुर पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित
पश्चिमी चंपारण जिले के नरकटियागंज अनुमंडल के मलदहिया पंचायत के पंचायत सचिव को निगरानी विभाग ने  गिरफ्तार ।
बरवां गांव के समीप पानी में मिला महिला का शव,इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

मझौलिया थाना क्षेत्र के सरिसवा-पिपरपाती मुख्य सड़क किनारे बरवां गांव वार्ड नंबर-9 के समीप पानी में एक 35 वर्षीय महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी अजीत कुमार,मझौलिया थानाध्यक्ष सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके साथ ही एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया है। मृतका की पहचान बरवां गांव निवासी ननकी साह की पत्नी मैना देवी के रूप में हुई है।मृत महिला के पति बाहर प्रदेश में रहकर मजदूरी का काम करते है,महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई,इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है
अत्यंत हृदय विदारक घटना बेहद आहत मन से आप सबसे साझा कर रही हूं कि मेरे देवर राजीव सिकारिया, (गोलू), दिल्ली के एम्स में लंबे समय से इलाजरत रहते आज देहावसान हो गया है। इस दारुण समय में मेरी आप सबसे निवेदन है मृतात्मा की शांति और परमात्मा को उनको अपने शरण में लेने की प्रार्थना करें।

शोकाकुल
*गरिमा देवी सिकारिया,*
महापौर,
नगर निगम बेतिया।
बथना घाट पर गंडक नदी में डुबे युवक का नही चल सका पता खोजबीन जारी
*BIG BREAKING -* 

प्रशांत किशोर को मिला बांकीपुर से जीत का प्रमाणपत्र।

प्रशांत किशोर को कुल 64,151 मत मिले और वे निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा से 19,324 मतों से चुनाव जीते। नीरज सिन्हा को 44,827 मत प्राप्त हुए।
<nis:link nis:type=tag nis:id=सावनसोमवार nis:value=सावनसोमवार nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bettiah nis:value=bettiah nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बेतिया nis:value=बेतिया nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पिपरा nis:value=पिपरा nis:enabled=true nis:link/>
पहली सोमवारी पर प्रशासन अलर्ट, पिपरा घाट पर रहेगी एसडीआरएफ व पुलिस तैनात
सरिसवा बाजार में ‘जयसवाल मार्ट’ का भव्य शुभारंभ, 10 किमी तक मिलेगी फ्री होम डिलीवरी

मझौलिया
खतरे की जद में सतभीड़वा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, छत का प्लास्टर गिरा; बड़ा हादसा टला

मझौलिया
NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
'शिक्षा बचाओ–भविष्य बचाओ' के नारों से गूंजा बेतिया, छात्रों पर दमन के खिलाफ सड़क पर उतरे युवा
NEET पेपर लीक और छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में बेतिया में छात्र-युवा हुंकार, डीएम को सौंपा ज्ञापन

 <nis:link nis:type=tag nis:id=bettiah nis:value=Bettiah nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=neetexam nis:value=neetexam nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=protest nis:value=protest nis:enabled=true nis:link/>
फेसबुक रील पर धमकी भरा कमेंट, सरपंच रजिया तबस्सुम ने बैरिया थाने में दिया आवेदन
Neet पेपर लीक मामले में बेतिया में प्रतिरोध मार्च बेतिया प्रशासन का ब्यान

<nis:link nis:type=tag nis:id=bettiah nis:value=bettiah nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=neetexam nis:value=neetexam nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=protest nis:value=protest nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पश्चिम_चंपारण nis:value=पश्चिम_चंपारण nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बिहार nis:value=बिहार nis:enabled=true nis:link/>
CoP-D कार्यक्रम के तहत टीकाकरण जागरूकता रैली का सफल आयोजन

बेतिया। CoP-D (Community of Practice for Demand) कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों के नियमित टीकाकरण एवं एमसीपी (MCP) कार्ड के महत्व के प्रति समुदाय को जागरूक करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत राज बसवरिया, प्रखंड बगहा-1 में एक भव्य जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, आशा कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी सेविकाओं, सीएम जीविका दीदियों, CNRP जीविका एवं CoP-D कार्यक्रम की टीम के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बसवरिया से हुआ, जहाँ विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री मंतोष कुमार शारदा ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली पंचायत के विभिन्न वार्डों एवं गांव के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान बच्चों एवं प्रतिभागियों ने टीकाकरण से संबंधित प्रेरक नारों के माध्यम से लोगों को बच्चों के समय पर टीकाकरण, पूर्ण टीकाकरण एवं स्वस्थ भविष्य का संदेश दिया।

रैली के समापन अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक श्री मंतोष कुमार शारदा ने कहा कि प्रत्येक बच्चे का समय पर टीकाकरण कराना परिवार एवं समाज की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का नियमित टीकाकरण अवश्य कराएं तथा मातृ एवं शिशु सुरक्षा (MCP) कार्ड को सुरक्षित रखें, क्योंकि यह बच्चे के स्वास्थ्य एवं टीकाकरण से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज है।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक श्री जय प्रकाश कुशवाहा, कविता कुमारी, मधुबाला, अरविंद कुमार, राम किशोर, कुमारी कुमकुम, धीरज कुमार, चंदा रानी, सुपुजिता कुमारी, स्वामी नाथ एवं उमेश कुमार ने भी बच्चों एवं अभिभावकों को नियमित टीकाकरण के लाभ एवं MCP कार्ड के महत्व के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में CoP-D कार्यक्रम के सीनियर मैनेजर श्री मनोज कुमार सिंह, उमेश तिवारी, सहायक जिला समन्वयक श्री रामजीत वर्मा, छत्रपति जी, कृपा नारायण तिवारी एवं अमित पाठक जी सहित अन्य टीम सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई और समुदाय को शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए प्रेरित किया।

इस जनजागरूकता रैली के माध्यम से समुदाय में बच्चों के पूर्ण टीकाकरण, MCP कार्ड के सुरक्षित रखरखाव तथा स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति सकारात्मक संदेश प्रसारित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने यह सिद्ध किया कि सामुदायिक सहयोग और जनभागीदारी से 100 प्रतिशत नियमित टीकाकरण के लक्ष्य को सफलतापूर्वक प्राप्त किया जा सकता है।