Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

News in Bettiah

पहली सोमवारी पर प्रशासन अलर्ट, पिपरा घाट पर रहेगी एसडीआरएफ व पुलिस तैनात

Bettiah, West Champaran | Aug 2, 2026

Bihar news : कचरे के डंपिंग यार्ड से बना इको पार्क, नरकटियागंज को मिली नई पहचान। नरकटियागंज नगर की तस्वीर अब बदल चुकी है। जहां कभी कचरे का ढेर और बदबू हुआ करती थी, आज वहीं रंग-बिरंगे फूलों और हरियाली से सजा शहर का पहला इको पार्क लोगों को आकर्षित कर रहा है। पोखरा चौक स्थित इस पार्क का उद्घाटन नगर परिषद की सभापति रीना देवी, उपसभापति पूनम देवी और वार्ड पार्षद निरुपमा वर्मा ने फीता काटकर किया। करीब तीन वर्षों तक डंपिंग यार्ड के रूप में बदनाम रही इस जगह को ढाई साल की मेहनत और लगभग 35 लाख रुपये की लागत से खूबसूरत इको पार्क में बदला गया है। पार्क में हरी-भरी घास, आकर्षक फूल, वॉकिंग ट्रैक, ओपन जिम, बच्चों के खेलने की व्यवस्था, शौचालय और आधुनिक लाइटिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। उद्घाटन के दौरान सभापति रीना देवी ने कहा कि शहरवासियों का वर्षों पुराना सपना आज पूरा हुआ है और यह पार्क बच्चों, युवाओं तथा बुजुर्गों सभी के लिए एक बड़ी सौगात है।
वहीं उपसभापति पूनम देवी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यह पार्क पूरे शहर की संपत्ति है और इसे स्वच्छ एवं सुरक्षित रखना सभी की जिम्मेदारी है।
संवेदक गोलू वर्मा ने कहा कि डंपिंग यार्ड को इको पार्क में बदलने का सपना आज साकार हो गया है। उद्घाटन समारोह में कई वार्ड पार्षद, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।#Narkatiaganj #EcoPark #WestChamparan #Bihar #BiharNews #GreenCity #UrbanDevelopment #SmartCity #EcoFriendly #DumpingYardToEcoPark #CleanEnvironment #NaturePark #OpenGym #WalkingTrack #TouristAttraction #MunicipalCouncil #SustainableDevelopment #CleanIndia #CityBeautification #BreakingNews

Bihar news : कचरे के डंपिंग यार्ड से बना इको पार्क, नरकटियागंज को मिली नई पहचान। नरकटियागंज नगर की तस्वीर अब बदल चुकी है। जहां कभी कचरे का ढेर और बदबू हुआ करती थी, आज वहीं रंग-बिरंगे फूलों और हरियाली से सजा शहर का पहला इको पार्क लोगों को आकर्षित कर रहा है। पोखरा चौक स्थित इस पार्क का उद्घाटन नगर परिषद की सभापति रीना देवी, उपसभापति पूनम देवी और वार्ड पार्षद निरुपमा वर्मा ने फीता काटकर किया। करीब तीन वर्षों तक डंपिंग यार्ड के रूप में बदनाम रही इस जगह को ढाई साल की मेहनत और लगभग 35 लाख रुपये की लागत से खूबसूरत इको पार्क में बदला गया है। पार्क में हरी-भरी घास, आकर्षक फूल, वॉकिंग ट्रैक, ओपन जिम, बच्चों के खेलने की व्यवस्था, शौचालय और आधुनिक लाइटिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। उद्घाटन के दौरान सभापति रीना देवी ने कहा कि शहरवासियों का वर्षों पुराना सपना आज पूरा हुआ है और यह पार्क बच्चों, युवाओं तथा बुजुर्गों सभी के लिए एक बड़ी सौगात है। वहीं उपसभापति पूनम देवी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यह पार्क पूरे शहर की संपत्ति है और इसे स्वच्छ एवं सुरक्षित रखना सभी की जिम्मेदारी है। संवेदक गोलू वर्मा ने कहा कि डंपिंग यार्ड को इको पार्क में बदलने का सपना आज साकार हो गया है। उद्घाटन समारोह में कई वार्ड पार्षद, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।#Narkatiaganj #EcoPark #WestChamparan #Bihar #BiharNews #GreenCity #UrbanDevelopment #SmartCity #EcoFriendly #DumpingYardToEcoPark #CleanEnvironment #NaturePark #OpenGym #WalkingTrack #TouristAttraction #MunicipalCouncil #SustainableDevelopment #CleanIndia #CityBeautification #BreakingNews

Bettiah, West Champaran | Aug 2, 2026

Bihar news : भारत-नेपाल सीमा पर नो मैन्स लैंड से हटाया गया अतिक्रमण, चार लोगों की जमीन कराई गई अतिक्रमण मुक्त। भारत-नेपाल सीमा से सटे मैनाटाड़ थाना अंतर्गत बभनौली मौजा स्थित नो मैन्स लैंड की सरकारी भूमि से शनिवार को प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अंचल प्रशासन की देखरेख में अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंडाधिकारी के साथ पर्याप्त संख्या में महिला एवं पुरुष पुलिस बल तैनात रहा। पूरे अभियान की वीडियोग्राफी भी कराई गई, ताकि कार्रवाई का रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जा सके। अभियान के दौरान प्रशासन ने प्रेम यादव, विरेन्द्र यादव, तक्षशिला पंडित एवं किशोरी पंडित के कब्जे वाली भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। प्रशासन की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी की गई। कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई।मामले की जानकारी देते हुए मैनाटांड़ के अंचलाधिकारी सुमन्त कुमार ने बताया कि नो मैन्स लैंड की सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए यह अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी अतिक्रमण के खिलाफ इसी तरह अभियान जारी रहेगा। प्रशासन ने लोगों से सरकारी भूमि पर अतिक्रमण नहीं करने तथा कानून का पालन करने की अपील की है। इस कार्रवाई से सीमा क्षेत्र में सरकारी भूमि की सुरक्षा को लेकर प्रशासन की सख्ती साफ दिखाई दी।मौके थानाध्यक्ष बब्लू कुमार सहित अन्य पुलिस बल तैनात रही।#IndiaNepalBorder #NoMansLand #EncroachmentRemoval #Mainatand #Babhanouli #WestChamparan #BiharNews #BorderArea #LandEncroachment #PoliceAction #Administration #GovernmentLand #LawAndOrder #BorderSecurity #MainatandPolice #BreakingNews #HindiNews #BorderAdministration #BiharPolice #WestChamparanNews

Bettiah, West Champaran | Aug 1, 2026

Bihar news : नरकटियागंज अस्पताल में आशा कार्यकर्ताओं और महिला सुरक्षा गार्डों के बीच विवाद, अनिश्चितकालीन धरना शुरू। नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल में महिला सुरक्षा गार्ड और आशा कार्यकर्ताओं के बीच हुआ विवाद अब आंदोलन का रूप ले चुका है। 25 जुलाई को हुई कथित मारपीट की घटना के विरोध में बिहार राज्य आशा संघ एटक के बैनर तले आशा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।आशा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात महिला सुरक्षा गार्डों ने एक गर्भवती महिला और आशा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की। उनका कहना है कि घटना के बाद कार्रवाई करने के बजाय शिकारपुर थाने में आशा कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठा मामला दर्ज करा दिया गया। प्रदर्शनकारी आशा कार्यकर्ताओं की मांग है कि संबंधित महिला सुरक्षा गार्डों को हटाया जाए और दर्ज मुकदमा वापस लिया जाए।वहीं, महिला सुरक्षा गार्ड अंशू देवी ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि अस्पताल में मरीजों को कतारबद्ध कराया जा रहा था, लेकिन एक आशा कार्यकर्ता नियमों की अनदेखी करते हुए मरीज को आगे ले जाने लगी। रोकने पर आशा कार्यकर्ता ने उनके साथ मारपीट की और इस दौरान उनका सोने का लॉकेट भी छीन लिया। उन्होंने भी मामले में कार्रवाई की मांग की है।#Narkatiaganj #WestChamparan #Bihar #ASHAWorkers #HospitalProtest #Healthcare #WomenSafety #HospitalNews #BiharNews #MedicalStaff #HealthDepartment #BreakingNews #JusticeForASHA #PublicHealth #IndiaNews

Bihar news : बगहा पुलिस जिला के पिपरासी थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। भिलोरवा टोला गांव के सरेह में शुक्रवार को एक 18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतका की पहचान गांव निवासी मुनिलाल सहनी की 18 वर्षीय पुत्री चुलबुली उर्फ गुड़िया के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, बीते मंगलवार को वह गांव की चार-पांच लड़कियों के साथ मवेशियों के लिए चारा लाने गई थी। अन्य सभी लड़कियां घर लौट आईं, लेकिन गुड़िया वापस नहीं आई। देर शाम तक परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

शुक्रवार को गांव के कुछ लोग मवेशी चरा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरेह में एक पेड़ से युवती का शव लटका देखा और तुरंत इसकी सूचना ग्रामीणों व पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पिपरासी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला पारिवारिक कलह से जुड़ी आत्महत्या का बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

पिपरासी थानाध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। परिजनों से आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी हुई है।#Bagaha #Piprasi #WestChamparan #Bihar #BreakingNews #CrimeNews #SuicideCase #PoliceInvestigation #BiharPolice #LocalNews #HindiNews #IndiaNews #Justice #TrendingNews #NewsUpdate

Bihar news : बगहा पुलिस जिला के पिपरासी थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। भिलोरवा टोला गांव के सरेह में शुक्रवार को एक 18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान गांव निवासी मुनिलाल सहनी की 18 वर्षीय पुत्री चुलबुली उर्फ गुड़िया के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, बीते मंगलवार को वह गांव की चार-पांच लड़कियों के साथ मवेशियों के लिए चारा लाने गई थी। अन्य सभी लड़कियां घर लौट आईं, लेकिन गुड़िया वापस नहीं आई। देर शाम तक परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार को गांव के कुछ लोग मवेशी चरा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरेह में एक पेड़ से युवती का शव लटका देखा और तुरंत इसकी सूचना ग्रामीणों व पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पिपरासी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला पारिवारिक कलह से जुड़ी आत्महत्या का बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पिपरासी थानाध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। परिजनों से आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी हुई है।#Bagaha #Piprasi #WestChamparan #Bihar #BreakingNews #CrimeNews #SuicideCase #PoliceInvestigation #BiharPolice #LocalNews #HindiNews #IndiaNews #Justice #TrendingNews #NewsUpdate

Bettiah, West Champaran | Aug 1, 2026

Bihar news : नरकटियागंज अस्पताल में आशा कार्यकर्ताओं और महिला सुरक्षा गार्डों के बीच विवाद, अनिश्चितकालीन धरना शुरू। नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल में महिला सुरक्षा गार्ड और आशा कार्यकर्ताओं के बीच हुआ विवाद अब आंदोलन का रूप ले चुका है। 25 जुलाई को हुई कथित मारपीट की घटना के विरोध में बिहार राज्य आशा संघ एटक के बैनर तले आशा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।आशा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात महिला सुरक्षा गार्डों ने एक गर्भवती महिला और आशा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की। उनका कहना है कि घटना के बाद कार्रवाई करने के बजाय शिकारपुर थाने में आशा कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठा मामला दर्ज करा दिया गया। प्रदर्शनकारी आशा कार्यकर्ताओं की मांग है कि संबंधित महिला सुरक्षा गार्डों को हटाया जाए और दर्ज मुकदमा वापस लिया जाए।वहीं, महिला सुरक्षा गार्ड अंशू देवी ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि अस्पताल में मरीजों को कतारबद्ध कराया जा रहा था, लेकिन एक आशा कार्यकर्ता नियमों की अनदेखी करते हुए मरीज को आगे ले जाने लगी। रोकने पर आशा कार्यकर्ता ने उनके साथ मारपीट की और इस दौरान उनका सोने का लॉकेट भी छीन लिया। उन्होंने भी मामले में कार्रवाई की मांग की है।#Narkatiaganj #WestChamparan #Bihar #ASHAWorkers #HospitalProtest #Healthcare #WomenSafety #HospitalNews #BiharNews #MedicalStaff #HealthDepartment #BreakingNews #JusticeForASHA #PublicHealth #IndiaNews

Bihar news : नरकटियागंज अस्पताल में आशा कार्यकर्ताओं और महिला सुरक्षा गार्डों के बीच विवाद, अनिश्चितकालीन धरना शुरू। नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल में महिला सुरक्षा गार्ड और आशा कार्यकर्ताओं के बीच हुआ विवाद अब आंदोलन का रूप ले चुका है। 25 जुलाई को हुई कथित मारपीट की घटना के विरोध में बिहार राज्य आशा संघ एटक के बैनर तले आशा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।आशा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात महिला सुरक्षा गार्डों ने एक गर्भवती महिला और आशा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की। उनका कहना है कि घटना के बाद कार्रवाई करने के बजाय शिकारपुर थाने में आशा कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठा मामला दर्ज करा दिया गया। प्रदर्शनकारी आशा कार्यकर्ताओं की मांग है कि संबंधित महिला सुरक्षा गार्डों को हटाया जाए और दर्ज मुकदमा वापस लिया जाए।वहीं, महिला सुरक्षा गार्ड अंशू देवी ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि अस्पताल में मरीजों को कतारबद्ध कराया जा रहा था, लेकिन एक आशा कार्यकर्ता नियमों की अनदेखी करते हुए मरीज को आगे ले जाने लगी। रोकने पर आशा कार्यकर्ता ने उनके साथ मारपीट की और इस दौरान उनका सोने का लॉकेट भी छीन लिया। उन्होंने भी मामले में कार्रवाई की मांग की है।#Narkatiaganj #WestChamparan #Bihar #ASHAWorkers #HospitalProtest #Healthcare #WomenSafety #HospitalNews #BiharNews #MedicalStaff #HealthDepartment #BreakingNews #JusticeForASHA #PublicHealth #IndiaNews

Bettiah, West Champaran | Aug 1, 2026

Bihar news : बाघ के हमले में महिला की दर्दनाक मौत, वीटीआर के सीमावर्ती इलाके में दहशत। बिहार के पश्चिम चंपारण मे वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से सटे इलाकों में बाघ का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। लगातार दूसरे दिन बाघ के हमले की घटना सामने आई है। इस बार धान के खेत में काम कर रही एक महिला को बाघ ने अपना शिकार बना लिया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।बताया जाता है कि बगहा के नौरंगिया थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया रेता गांव में शुक्रवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब धान के खेत में सोहनी कर रही 45 वर्षीय उमरावती देवी पर गन्ने के खेत में छिपे बाघ ने अचानक हमला कर दिया। बाघ महिला को घसीटते हुए गन्ने के खेत में ले गया। महिला की चीख सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे मजदूर और ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। लोगों के शोर मचाने पर बाघ महिला को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई और ग्रामीणों ने खेतों में जाना बंद कर दिया।सूचना मिलते ही वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के वन प्रमंडल-दो की टीम, मदनपुर वन क्षेत्राधिकारी नसीम अंसारी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। नौरंगिया थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं वन विभाग ने बाघ की लोकेशन ट्रेस करने के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया है। गौर करने वाली बात यह है कि एक दिन पहले ही वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र में बकरी चरा रहे अकलू यादव पर भी बाघ ने हमला किया था। ग्रामीणों की सूझबूझ से उनकी जान तो बच गई, लेकिन वे गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जीएमसीएच बेतिया में चल रहा है। लगातार दो दिनों में हुए बाघ के हमलों ने वन विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।वीटीआर वन  संरक्षक-सह-निदेशक, 
 गौरव ओझा ने कहा "घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित परिवार को नियमानुसार सहायता दी जा रही है। प्रभावित क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।लगातार दो दिनों में बाघ के हमलों ने वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से सटे गांवों में डर का माहौल पैदा कर दिया है। ग्रामीण अब खेतों में जाने से भी घबरा रहे हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर इंसान और बाघ के बीच बढ़ते इस संघर्ष पर कब लगाम लगेगी। #WestChamparan #ValmikiTigerReserve #TigerAttack #BiharNews #Bagaha #Naurangia #WildlifeConflict #HumanWildlifeConflict #BreakingNews #ForestDepartment #Bihar #Wildlife #VillageNews #GroundReport #TrendingNews #GMCHBettiah #Valmikinagar #IndiaNews #NatureAlert #PublicSafety

Bihar news : बाघ के हमले में महिला की दर्दनाक मौत, वीटीआर के सीमावर्ती इलाके में दहशत। बिहार के पश्चिम चंपारण मे वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से सटे इलाकों में बाघ का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। लगातार दूसरे दिन बाघ के हमले की घटना सामने आई है। इस बार धान के खेत में काम कर रही एक महिला को बाघ ने अपना शिकार बना लिया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।बताया जाता है कि बगहा के नौरंगिया थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया रेता गांव में शुक्रवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब धान के खेत में सोहनी कर रही 45 वर्षीय उमरावती देवी पर गन्ने के खेत में छिपे बाघ ने अचानक हमला कर दिया। बाघ महिला को घसीटते हुए गन्ने के खेत में ले गया। महिला की चीख सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे मजदूर और ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। लोगों के शोर मचाने पर बाघ महिला को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई और ग्रामीणों ने खेतों में जाना बंद कर दिया।सूचना मिलते ही वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के वन प्रमंडल-दो की टीम, मदनपुर वन क्षेत्राधिकारी नसीम अंसारी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। नौरंगिया थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं वन विभाग ने बाघ की लोकेशन ट्रेस करने के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया है। गौर करने वाली बात यह है कि एक दिन पहले ही वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र में बकरी चरा रहे अकलू यादव पर भी बाघ ने हमला किया था। ग्रामीणों की सूझबूझ से उनकी जान तो बच गई, लेकिन वे गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जीएमसीएच बेतिया में चल रहा है। लगातार दो दिनों में हुए बाघ के हमलों ने वन विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।वीटीआर वन संरक्षक-सह-निदेशक, गौरव ओझा ने कहा "घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित परिवार को नियमानुसार सहायता दी जा रही है। प्रभावित क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।लगातार दो दिनों में बाघ के हमलों ने वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से सटे गांवों में डर का माहौल पैदा कर दिया है। ग्रामीण अब खेतों में जाने से भी घबरा रहे हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर इंसान और बाघ के बीच बढ़ते इस संघर्ष पर कब लगाम लगेगी। #WestChamparan #ValmikiTigerReserve #TigerAttack #BiharNews #Bagaha #Naurangia #WildlifeConflict #HumanWildlifeConflict #BreakingNews #ForestDepartment #Bihar #Wildlife #VillageNews #GroundReport #TrendingNews #GMCHBettiah #Valmikinagar #IndiaNews #NatureAlert #PublicSafety

Bettiah, West Champaran | Aug 1, 2026

बजाज की बाइक सबसे सस्ता में खरीदने का मौका, एक बार विजिट जरूर करें....

Bettiah, West Champaran | Jul 31, 2026

Bihar news : बाघ के हमले में महिला की दर्दनाक मौत, वीटीआर के सीमावर्ती इलाके में दहशत। बिहार के पश्चिम चंपारण मे वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से सटे इलाकों में बाघ का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। लगातार दूसरे दिन बाघ के हमले की घटना सामने आई है। इस बार धान के खेत में काम कर रही एक महिला को बाघ ने अपना शिकार बना लिया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।बताया जाता है कि बगहा के नौरंगिया थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया रेता गांव में शुक्रवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब धान के खेत में सोहनी कर रही 45 वर्षीय उमरावती देवी पर गन्ने के खेत में छिपे बाघ ने अचानक हमला कर दिया। बाघ महिला को घसीटते हुए गन्ने के खेत में ले गया। महिला की चीख सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे मजदूर और ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। लोगों के शोर मचाने पर बाघ महिला को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई और ग्रामीणों ने खेतों में जाना बंद कर दिया।सूचना मिलते ही वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के वन प्रमंडल-दो की टीम, मदनपुर वन क्षेत्राधिकारी नसीम अंसारी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। नौरंगिया थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं वन विभाग ने बाघ की लोकेशन ट्रेस करने के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया है। गौर करने वाली बात यह है कि एक दिन पहले ही वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र में बकरी चरा रहे अकलू यादव पर भी बाघ ने हमला किया था। ग्रामीणों की सूझबूझ से उनकी जान तो बच गई, लेकिन वे गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जीएमसीएच बेतिया में चल रहा है। लगातार दो दिनों में हुए बाघ के हमलों ने वन विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।वीटीआर वन  संरक्षक-सह-निदेशक, 
 गौरव ओझा ने कहा घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। #WestChamparan #ValmikiTigerReserve #TigerAttack #BiharNews #Bagaha #Naurangia #WildlifeConflict #HumanWildlifeConflict #BreakingNews #ForestDepartment #Bihar #Wildlife #VillageNews #GroundReport #TrendingNews #GMCHBettiah #Valmikinagar #IndiaNews #NatureAlert #PublicSafety

Bihar news : बाघ के हमले में महिला की दर्दनाक मौत, वीटीआर के सीमावर्ती इलाके में दहशत। बिहार के पश्चिम चंपारण मे वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से सटे इलाकों में बाघ का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। लगातार दूसरे दिन बाघ के हमले की घटना सामने आई है। इस बार धान के खेत में काम कर रही एक महिला को बाघ ने अपना शिकार बना लिया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।बताया जाता है कि बगहा के नौरंगिया थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया रेता गांव में शुक्रवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब धान के खेत में सोहनी कर रही 45 वर्षीय उमरावती देवी पर गन्ने के खेत में छिपे बाघ ने अचानक हमला कर दिया। बाघ महिला को घसीटते हुए गन्ने के खेत में ले गया। महिला की चीख सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे मजदूर और ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। लोगों के शोर मचाने पर बाघ महिला को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई और ग्रामीणों ने खेतों में जाना बंद कर दिया।सूचना मिलते ही वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के वन प्रमंडल-दो की टीम, मदनपुर वन क्षेत्राधिकारी नसीम अंसारी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। नौरंगिया थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं वन विभाग ने बाघ की लोकेशन ट्रेस करने के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया है। गौर करने वाली बात यह है कि एक दिन पहले ही वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र में बकरी चरा रहे अकलू यादव पर भी बाघ ने हमला किया था। ग्रामीणों की सूझबूझ से उनकी जान तो बच गई, लेकिन वे गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जीएमसीएच बेतिया में चल रहा है। लगातार दो दिनों में हुए बाघ के हमलों ने वन विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।वीटीआर वन संरक्षक-सह-निदेशक, गौरव ओझा ने कहा घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। #WestChamparan #ValmikiTigerReserve #TigerAttack #BiharNews #Bagaha #Naurangia #WildlifeConflict #HumanWildlifeConflict #BreakingNews #ForestDepartment #Bihar #Wildlife #VillageNews #GroundReport #TrendingNews #GMCHBettiah #Valmikinagar #IndiaNews #NatureAlert #PublicSafety

Bettiah, West Champaran | Jul 31, 2026