टाटीझरिया: टाटीझरिया के खंभवा में सांसद की पहल से लगा 100 केवीए बिजली ट्रांसफॉर्मर, बिजली संकट से मिली राहत
टाटीझरिया के खंभवा में सांसद की पहल से लगा 100 केवीए बिजली ट्रांसफॉर्मर, बिजली संकट से मिली राहत। टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र के खंभवा में सांसद मनीष जायसवाल की त्वरित पहल पर 100 केवीए का बिजली ट्रांसफॉर्मर स्थापित कर दिया गया है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में खुशी की लहर है। ट्रांसफॉर्मर का विधिवत उद्घाटन पूजा-अर्चना करने के बाद सोमवार को फीता काटकर किया गया।