कोरांव: कोरांव में आयोजित पीडीए महापंचायत में सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा, भाजपा सरकार के जाने का समय नजदीक
कोरांव बाजार के भागीरथी गार्डन में बुधवार को समाजवादी पार्टी की पीडीए महापंचायत और कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। इसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव और मेजा विधायक संदीप पटेल विशिष्ट अतिथि थे। श्यामलाल पाल ने कहा कि झूठे वादे करने वाली सरकार के जाने का समय नजदीक है।