श्रीमद्भागवत कथा की तैयारियों को लेकर बैठक, व्यवस्थाओं पर हुआ मंथन
.
#हरदोई: आगामी 11 सितंबर से 19 सितंबर तक प्रताप नगर चौराहे पर आयोजित होने वाली भव्य श्रीमद्भागवत कथा की तैयारियों को लेकर गुरुवार को कथा स्थल पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अवनीश द्विवेदी ने की।
बैठक में बजरंग दल प्रमुख शेखर पांडे, महेंद्र प्रताप सिंह, महंत राम स्वरूप दास, अमित शुक्ला कथा आयोजक अंश पांडे, शिवांशु पांडे सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे। इस दौरान आगामी धार्मिक आयोजन को सफल एवं भव्य बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में कथा स्थल पर श्रद्धालुओं के बैठने, पेयजल, प्रकाश, साफ-सफाई, आवागमन, सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने तथा आयोजन के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं के समाधान पर गहन विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित लोगों ने अपने-अपने सुझाव रखे और व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार किए जाने पर जोर दिया।
आयोजकों ने कहा कि 11 से 19 सितंबर तक होने वाली श्रीमद्भागवत कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, जिसे देखते हुए आयोजन स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने का प्रयास किया जा रहा है। बैठक में मौजूद लोगों ने आयोजन को सफल बनाने में हरसंभव सहयोग देने का संकल्प लिया।
#रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज
Hardoi, Hardoi | Sep 3, 2026