कटनी में जातिगत भेदभाव: समोसा दुकान पर कुर्सी में बैठने पर विवाद, महिला बोली— 'कुर्सी पर बैठने से गाँव की मर्यादा भंग होगी'
मध्य प्रदेश के कटनी जिले से एक शर्मनाक और हैरान कर देने वाला जातिगत भेदभाव का मामला सामने आया है। खबर के मुताबिक, रक्षाबंधन के मौके पर गाँव आए धनीराम चौधरी जब घर के बाहर लगी एक समोसे की दुकान पर नाश्ता करने पहुंचे, तो वहां विवाद खड़ा हो गया।
धनीराम दुकान पर ग्राहकों के बैठने के लिए रखी कुर्सी पर बैठ गए। आरोप है कि यह देख घर से निकली एक महिला ने उन्हें जातिसूचक शब्द कहते हुए कुर्सी से उठने को कहा। महिला ने कहा कि "कुर्सी पर मत बैठो, इससे हमारे गाँव की मर्यादा भंग हो जाएगी।" घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
Hardoi, Hardoi | Sep 3, 2026