अमरोहा में प्रेमी युगल ने शादी के बाद वीडियो बनाकर मांगी सुरक्षा, परिजनों से बताया जान का खतरा
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के थाना नौगावां सादात क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक प्रेमी-प्रेमिका ने अपनी पसंद से शादी रचाने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में प्रेमी युगल ने स्पष्ट किया है कि वे दोनों बालिग हैं और उन्होंने बिना किसी दबाव के, अपनी स्वतंत्र मर्जी से विवाह किया है। इसके साथ ही दोनों ने अपने-अपने परिजनों से अपनी जान का खतरा जाहिर किया है।
वीडियो के जरिए जोड़े ने अपने परिजनों से अपील की है कि वे उन्हें परेशान न करें और उनके जीवन में कोई दखल न दें। मामले में सुरक्षा की गुहार के साथ यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर जमकर वायरल हो रहा है।
Hardoi, Hardoi | Sep 3, 2026