बदायूं: कुर्सी पर बैठी बुजुर्ग महिला पर बंदर का हमला, वफादार कुत्ते ने ऐसे बचाई जान
उत्तर प्रदेश के बदायूं से इंसान और जानवर के प्यार और वफादारी की एक हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। यहाँ घर के आँगन में कुर्सी पर बैठी एक बुजुर्ग महिला पर अचानक एक बंदर ने हमला कर दिया।
बंदर को हमला करते देख पास ही मौजूद पालतू वफादार कुत्ते ने बिना पल गँवाए फुर्ती दिखाई और झपटकर बंदर को भगा दिया। कुत्ते की समझदारी और तत्परता की वजह से बुजुर्ग महिला एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गईं। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है और लोग कुत्ते की वफादारी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
Hardoi, Hardoi | Sep 3, 2026