छतरपुर में दबंगई: मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
मध्य प्रदेश के छतरपुर से मारपीट की एक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र अवस्थी और प्रिंस अवस्थी नाम के व्यक्तियों द्वारा हरगोविंद पटेल के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है।
वीडियो में आरोपियों द्वारा पीड़ित के साथ अभद्रता और मारपीट करते देखा जा सकता है। यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर आक्रोश व्याप्त है।
Hardoi, Hardoi | Sep 3, 2026