जाले: बिस्फी: कमतौल पुलिस ने SDPO के नेतृत्व में की बड़ी कार्रवाई, कांड संख्या 272/26 के अभियुक्त चंदन यादव गिरफ्तार
/कमतौल। कमतौल थाना पुलिस ने आपराधिक मामले में कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त चंदन यादव को विधिवत गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई 5 अक्टूबर 2026 को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कमतौल के नेतृत्व में की गई। पुलिस के अनुसार, कमतौल थाना कांड संख्या 272/26 में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 के तहत दर्ज प्राथमिकी में चंदन यादव को अभियुक्त बनाया गया था।