जाले: पैक्स चुनाव: दरभंगा में 83 मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जाले में शांतिपूर्ण मतदान जारी
दरभंगा जिले में पैक्स निर्वाचन-2026 के तहत मतदान शुक्रवार को सुबह 7 बजे से शुरू हो गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक जगुन्नाथ जला रेड्डी द्वारा जारी संयुक्त आदेश के अनुसार जिले के 13 प्रखंडों के 83 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक मतदान कराया जायेगा। सुबह से ही मतदाता कतार में खड़े दिखे