जाले: जाले थाना क्षेत्र: पुराने नोट बेचने के नाम पर युवक से ₹9,650 की ठगी
जाले थाना क्षेत्र में पुराने नोट बेचने के झांसे में एक युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया। मुरैठा वार्ड-16 निवासी उमेश महतो से ठगों ने रजिस्ट्रेशन और पार्सल शुल्क के नाम पर कुल 9,650 रुपये QR कोड के जरिए वसूल लिए। ठग ने दो रुपये के नोट के बदले 25 लाख 80 हजार रुपये देने का झूठा दावा किया था और भरोसा दिलाने के लिए फर्जी वीडियो भी भेजा। बाद में और पैसे की मांग की