जाले थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जाले थाना कांड संख्या 03/26, धारा 109 बीएनएस के प्राथमिकी अभियुक्त राजा कुमार, पिता देवनन्दन दास, निवासी लक्ष्मीपुर थाना जाले को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने एक अन्य व्यक्ति को भी नशे की अवस्था में पकड़कर हिरासत में लिया है। दोनों के खिलाफ विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।