कमतौल थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पूर्व मुखिया के पुत्र खुर्शीद आलम उर्फ नीलू (55) की मौके पर ही मौत हो गई। एसएच-75 पर कर्जापट्टी चौक स्थित सल्हेश मंदिर के पास अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक फरार हो गया।घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा