गिधौर: सांसद अरुण भारती के जमुई पहुंचते ही गूंजे 'प्रफुल्ल मांझी मुर्दाबाद' के नारे, वीडियो हुआ वायरल
Gidhaur, Jamui | Sep 10, 2026 सिकंदरा विधायक प्रफुल्ल मांझी द्वारा जमुई सांसद अरुण भारती पर सवाल उठाए जाने के बाद राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। गुरुवार को 3:30 बजे सांसद अरुण भारती के जमुई पहुंचने पर उनके समर्थक और कार्यकर्ताओं ने ‘प्रफुल्ल मांझी और जीतन राम मांझी मुर्दाबाद’ के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने विधायक के बयान पर विरोध जताते हुए जमकर नारेबाजी की।