टीकमगढ़: कुंडेश्वर, अहार, मेंदवारा, मुहारा में 'वैश्विक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद नवाचार' थीम पर कार्यक्रम आयोजित
टीकमगढ़ कलेक्टर अवधेश शर्मा के निर्देशन में नवम आयुर्वेद दिवस कार्यक्रमों की श्रृंखला का आयोजन किया जा रहा है। इसी कार्यक्रम में नवम आयुर्वेद दिवस आयुर्वेद नवाचार और उद्यमिता थीम आयुष संस्थाओं मुहारा कुंडेश्वर अहार मेंदवारा में ग्राम वासियों एवं छात्रों को आयुर्वेद से रोजगार के अवसर स्थानीय जलवायु के अनुकूल औषधि पौधों की खेती के बारे में बताया गया।