टीकमगढ़: ओरछा ट्रैवेल्स की यात्री बस से टीकमगढ़ कोतवाली थाना पुलिस ने ज़ब्त किया 20 क्विंटल नकली मावा
आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने सभी थाना चौकी प्रभारी को सघन चेकिंग करने हेतू निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में कोतवाली थाना प्रभारी पंकज शर्मा के द्वारा बीती रात्रि मुखबीर की सूचना पर पूछा ट्रेवल्स की यात्री बस से 20 क्विंटल नकली मावा परिवहन करते हुए पकड़ा।