टीकमगढ़: उत्सव भवन में प्राण ऊर्जा शिविर का हुआ समापन, 800 लोगों ने निःशुल्क इलाज कराया
टीकमगढ़ शहर के उत्सव भवन में चल रहे तीन दृश्य प्राण ऊर्जा चिकित्सा शिविर का आज समापन हो गया। करीब 300 लोगों का स्पर्श चिकित्सा पद्धति से निशुल्क उपचार किया गया। समापन अवसर पर बुंदेलखंड पीठाधीश्वर महंत सीताराम दास महाराज ने कहा कि पाश्चात्य संस्कृति के बढ़ते प्रभाव के कारण केमिकल युक्त भोजन से बीमारियां बढ़ रही हैं।