टीकमगढ़: अज्ञात शव की शिनाख्त नहीं हो पाई, नए बस स्टैंड के पीछे मुक्तिधाम में दफनाया गया
जिले के दिगौड़ा क्षेत्र की बम्होरी नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए तीन दिन लगातार लोगों से जानकारी जुटाई लेकिन कुछ पता नहीं चलने से जिला अस्पताल में पीएम कराकर शव को दफनाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान नायब तहसीलदार, समाजसेवी विनय प्रताप सिंह ने शव को नए बस स्टैंड के पीछे बने मुक्तिधाम के पास दफनाया।