टीकमगढ़: हजूरीनगर गांव के समीप सड़क हादसे में एक महिला हुई घायल, 108 एंबुलेंस से पहुंचाया गया जिला अस्पताल
हजूरीनगर गांव के पास एक महिला सड़क हादसे का शिकार हो गई। खरीला गांव निवासी प्रियंका नाम की महिला अपने पति के साथ टीकमगढ़ से अपने गांव की ओर जा रही थी, रास्ते में हजूरीनगर गांव के पास महिला बाइक अनियंत्रित होने से नीचे गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला अस्पताल महिला को 108 एंबुलेंस के द्वारा लाया गया है।