प्रेस विज्ञप्ति-12
नालंदा।
...................
जनता दरबार में जिलाधिकारी , नालंदा द्वारा 27 आवेदकों की समस्याओं को सुना गया , साथ ही समस्या निदान हेतु उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
-------------------------------
18 जुलाई 2026
--------------------------------
दैनिक जनता दरबार में श्रीमती उदिता सिंह, जिलाधिकारी , नालंदा द्वारा आज 27 आवेदकों के समस्याओं का निदान हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।
आवेदक द्वारा बताए गए जन्म प्रमाण पत्र सुधार करने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया।
आवेदक द्वारा बताए गए विवादित भूमि की नापी कराने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया।
आवेदक द्वारा बताए गए मेरे खुद के जमीन को जोतने नहीं देने(भूमि विवाद) से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी/ एसडीपीओ, राजगीर को निर्देश दिया गया।
आवेदक के द्वारा बताए गए रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी/ एसडीपीओ, हिलसा को निर्देश दिया गया।
आवेदक द्वारा बताए गए रैयती जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी/ एसडीपीओ सदर, बिहारशरीफ को निर्देश दिया गया।
आवेदक द्वारा बताए गए चापाकल लगाने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, नालन्दा को निर्देश दिया गया।
अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को समस्या निदान हेतु उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Press Information Bureau - PIB, Government of India
Public Health Engineering Department, Government of Bihar
Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar
Nalanda, Bihar | Jul 18, 2026