पोड़ैयाहाट: गोड्डा जिले में महिलाएं संतानों की सलामती के लिए हर्षोल्लास से मना रही हैं जीवित्पुत्रिका व्रत
संतानों के सलामती की खातिर गोड्डा जिले की महिलाएं हर्षोल्लास से शनिवार को जीवित्पुत्रिका व्रत मना रही हैं। पितृ पक्ष की अष्टमी तिथि को होने वाले इस महापर्व में निर्जला उपवास कर पितरों की देवी भगवती माता जीवित्पुत्रिका से माताएं अपने बाल बच्चों के सुंदर स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करती हैं।