*अयोध्या हनुमानगढ़ी से चोरी ट्रैक्टर-ट्राली के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, दुबौलिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता*
*बस्ती, 01 सितम्बर 2026।* थाना दुबौलिया पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए जनपद अयोध्या के हनुमानगढ़ी से चोरी हुए ट्रैक्टर-ट्राली को बरामद कर शातिर चोर को गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष दुबौलिया श्री जीवन त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना दुबौलिया पुलिस टीम अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए क्षेत्र में भ्रमण पर थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि अयोध्या से चोरी का ट्रैक्टर लेकर एक व्यक्ति रमवापुर की तरफ आ रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने रमवापुर बाजार में पंकज सिंह के भट्ठे के बगल से जोगीयाबीर गाँव की ओर जाने वाली पिच रोड पर घेराबंदी की और आज दिनांक 01.09.2026 को समय करीब 11.25 बजे अभियुक्त को हिरासत में ले लिया।
*गिरफ्तार अभियुक्त -*
पकड़े गए अभियुक्त का नाम मंगरू उर्फ मनीष यादव पुत्र शिव कुमार उर्फ सेतु यादव निवासी पिठिया लश्करी, थाना दुबौलिया, जनपद बस्ती उम्र 22 वर्ष है।
*बरामदगी *
1. एक अदद लाल रंग का महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा कंपनी का ट्रैक्टर
2. एक अदद ट्राली
3. 1200 रुपये नकद (500-500 की दो नोट, 200 की एक नोट)
वादी देवांश कुमार जायसवाल निवासी RTO ऑफिस ट्रांसपोर्ट नगर, गद्दोपुर, फैजाबाद (अयोध्या) द्वारा दिनांक 30.08.2026 को हनुमानगढ़ी अयोध्या की पार्किंग से ट्रैक्टर मय ट्राली चोरी हो जाने की सूचना थाना श्रीरामजन्मभूमि, अयोध्या में दी गई थी। जिसके संबंध में थाना श्रीरामजन्मभूमि पर मु0अ0सं0-117/2026 धारा 303(2) BNS पंजीकृत किया गया था। वादी द्वारा जनपद बस्ती के थानों पर भी सूचना दी गई थी, इसी क्रम में पुलिस कार्रवाई कर रही थी।
गिरफ्तार अभियुक्त मंगरू उर्फ मनीष यादव ने पूछताछ में बताया कि "वह जनपद अयोध्या में कबाड़ उठाने का कार्य करता हूँ, उसी में सुनसान जगह पर कोई कीमती सामान दिखाई देने पर उसे चुरा लेता हूँ। यह ट्रैक्टर हनुमानगढ़ी अयोध्या की पार्किंग में खड़ा था, आस-पास कोई नहीं था, ट्रैक्टर को डायरेक्ट स्टार्ट कर लिया, लाकर छुपा देना चाहता था।" मोबाइल के ई-चालान ऐप पर चेक करने पर ट्रैक्टर पारूल जायसवाल पत्नी अंकित जायसवाल निवासी http://H.No-09, निकट RTO ऑफिस ट्रांसपोर्ट नगर, गद्दोपुर, फैजाबाद (अयोध्या) का होना पाया गया।
ट्राली के संबंध में अभियुक्त ने बताया कि "नियामतपुर पंचायत भवन के बगल में ट्राली छिपा कर रखा हूँ, चलकर आपको दिखा सकता हूँ।" उसकी निशानदेही पर पुलिस ने नियामतपुर पंचायत भवन के बगल से ट्राली बरामद की।
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास -*
जांच में अभियुक्त शातिर अपराधी निकला, उस पर पहले से 4 मुकदमे दर्ज हैं -
1. मु0अ0सं0-78/2022 धारा 8/21 NDPS एक्ट, थाना दुबौलिया, बस्ती।
2. मु0अ0सं0-117/2026 धारा 303(2) BNS, थाना श्रीरामजन्मभूमि, अयोध्या।
3. मु0अ0स0-249/2025 धारा 306/317(2) BNS, थाना कोतवाली नगर, गोंडा।
4. मु0अ0सं0-376/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम, थाना कोतवाली नगर, गोंडा।
इस संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 163/2026 धारा 317(2) BNS पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम -*
1. थानाध्यक्ष दुबौलिया जीवन त्रिपाठी
2. उ0नि0 अजय कुमार पाण्डेय
3. हे0का0 चन्द्रकेश यादव, संदीप सिंह, हरिकेश चौहान, सचिन मिश्रा
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 1, 2026