*विक्रमजोत में मेडिकल असेसमेंट कैंप: 54 दिव्यांग बच्चों की हुई जांच, 32 को मिला प्रमाण-पत्र*
जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 01 सितंबर 2026
*बस्ती।* समेकित शिक्षा अभियान के तहत मंगलवार को विक्रमजोत ब्लॉक के सभागार में मेडिकल असेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया।
बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर आयोजित इस कैंप का संचालन समेकित शिक्षा के *डॉ. अजय पाण्डेय* ने किया।
सीएमओ द्वारा गठित विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने बच्चों का परीक्षण किया। टीम में -
- आर्थो सर्जन *डॉ. आलोक पाण्डेय*
- ईएनटी सर्जन *डॉ. एस एस कनौजिया*
- न्यूरो साइकाइट्रिशियन *डॉ. दिलीप कुमार मौर्या*
- नेत्र सर्जन *डॉ. सुनील कुमार सिंह*
- ऑडियोलॉजिस्ट *रमाकांत पाठक*
- फिजियोथेरेपिस्ट *अनिरुद्ध कुमार चौधरी* शामिल रहे।
कैंप में कुल 54 बच्चों की काउंसलिंग व स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें से 32 बच्चों को मौके पर ही दिव्यांग प्रमाण-पत्र निर्गत किया गया। साथ ही अभिभावकों को दिव्यांगता से संबंधित योजनाओं और आवश्यक परामर्श की जानकारी भी दी गई।
कैंप को सफल बनाने में स्पेशल एजुकेटर अनिल पाठक, हरेंद्र प्रसाद, विवेक चौधरी सिंह, शिवशंकर तथा महिंद्रा टेक फाउंडेशन से अभिषेक पाण्डेय का विशेष सहयोग रहा।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 1, 2026