ढोल-नगाड़ों और जयघोष से गूंजा बस्ती, राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी का सुरेंद्र त्रिपाठी ने किया जोरदार अभिनंदन....
बस्ती। सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद जनपद में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह रहा। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के सामने वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधानसभा 310 बस्ती सदर के भावी प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी का काफिला जैसे ही राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के पास पहुंचा तो वहां मौजूद समर्थकों ने जोरदार नारों और जयघोष के साथ उनका स्वागत किया। पूरा शहर जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। समर्थकों के उत्साह के बीच ढोल-नगाड़ों की गूंज और आतिशबाजी ने स्वागत कार्यक्रम को और भव्य बना दिया। समर्थकों ने हरीश द्विवेदी का फूल मालाओं से स्वागत कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए।शुभकामनाएं दीं।
विधानसभा 310 के भावी प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने स्वागत करते हुए कहा कि
हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्व से सम्मानित किया जाना बस्ती और पूरे पूर्वांचल के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने अपने संगठनात्मक अनुभव के बल पर पार्टी में महत्वपूर्ण स्थान बनाया है। आज उनके बस्ती आगमन पर हजारों कार्यकर्ताओं और समर्थकों का यह उत्साह इस बात का प्रमाण है कि कार्यकर्ताओं के बीच उनके प्रति कितना सम्मान और प्रेम है। हम सभी को पूरा विश्वास है कि हरीश द्विवेदी अपने नए दायित्व का पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ निर्वहन करते हुए भाजपा संगठन को और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उनका स्वागत हमारे लिए सम्मान और गौरव दोनों का अवसर है।”
Basti, Basti | Sep 1, 2026