नगर पालिका के सामने गूंजा स्वागत का जोश, हरीश द्विवेदी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री एवं बस्ती के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के प्रथम गृह जनपद आगमन पर मंगलवार को शहर में जगह-जगह भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अंकुर वर्मा के संयोजन में नगर पालिका कार्यालय के सामने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के नगर पालिका पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत करते हुए भाजपा के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। ढोल-नगाड़ों और गगनभेदी नारों के बीच पूरा क्षेत्र भाजपामय नजर आया।
इस अवसर पर अंकुर वर्मा ने कहा कि हरीश द्विवेदी को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना पूरे बस्ती जनपद के लिए गौरव की बात है। उनके नेतृत्व और संगठनात्मक अनुभव से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं में उत्साह और बढ़ेगा।
उन्होंने कहा कि हरीश द्विवेदी ने लंबे समय तक बस्ती की जनता और संगठन के बीच सक्रिय रहकर अपनी अलग पहचान बनाई है। राष्ट्रीय स्तर पर मिली नई जिम्मेदारी से बस्ती का गौरव बढ़ा है। स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में राष्ट्रीय महामंत्री के प्रति उत्साह और सम्मान साफ दिखाई दिया।
Basti, Basti | Sep 1, 2026