प्रतापगढ़: जूड़ापुर, संडवा चंडिका निवासी दो सगे भाइयों को बरेली में मारी गई गोली, एक की मौत, दूसरे का चल रहा इलाज
अंतू थाना क्षेत्र के जूड़ापुर ,संडवा चंडिका निवासी राजेश पांडे घर पर ही रहकर खेती बाड़ी करते हैं। उनके पुत्र अनुज पांडे उम्र करीब 30 वर्ष अपने छोटे भाई अतुल पांडे उम्र करीब 27 वर्ष के साथ करीब 7 वर्ष पहले रोजी-रोटी के लिए बरेली शहर गए थे ।शुरू में छोटा-मोटा काम करने के बाद करीब 5 वर्ष पहले दोनो भाइयों ने बरेली स्थित सरकारी रोडवेज बस अड्डे का ठेका ले लिया।