प्रतापगढ़: माघी पुर्णिमा स्नान पर्व के कारण श्रद्धालुओं की भारी भीड़, भुपियामऊ में जाम खुलवाने के लिए सीओ ने संभाला मोर्चा
महाकुंभ माघी पुर्णिमा स्नान पर्व की वजह से श्रद्धालुओ की भारी भीड़ प्रतापगढ़ पहुंच रही है। जिसकीं वजह से अयोध्या प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बुधवार शाम 4:00 बजे सीओ सिटी शिव नारायण वैश ने बताया की जाम को खुलवाने के लिए उनकी पुलिस टीम लगातार सड़क पर उतरकर यातायात को संचालित करवाने में जुटी है